एलसीडब्ल्यूडब्ल्यू परिवार के यात्रियों का बीकेटी में अभिनंदन – राजधानी लखनऊ से रवाना हुई 32 पर्यटकों वाली विशेष प्रकृति एवं हेरिटेज यात्रा

एलसीडब्ल्यूडब्ल्यू परिवार के यात्रियों का बीकेटी में अभिनंदन

– राजधानी लखनऊ से रवाना हुई 32 पर्यटकों वाली विशेष प्रकृति एवं हेरिटेज यात्रा

– ​पीलीभीत टाइगर रिजर्व और गोमती के उद्गम को करीब से देखेंगे LCWW के सदस्य

बीकेटी/लखनऊ। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड फेसबुक ग्रुप के हेरिटेज यात्रियों का नगर पंचायत बख़्शी का तालाब में भव्य स्वागत किया गया।
लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड फेसबुक पेज के लोकप्रिय कार्यकम ‘परपंचु’ के संयोजक एवं संचालक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बीकेटी की छोटी बाजार में लखनऊ से पीलीभीत पर्यटन करने जा रहे 32 यात्रियों का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
बीकेटी पुलिस चौकी के समीप लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड फेसबुक ग्रुप के सभी सम्मानित सदस्यों पर पुष्प वर्षा भी की गई। साथ ही, दीपू टी स्टॉल की ओर से सभी पर्यटकों को बिस्किट, पानी एवं कुल्हड़ वाली स्पेशल चाय परोसी गई।
इस पर्यटक दल का नेतृत्व LCWW के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप शुक्ला, विनोद श्रीवास्तव एवं शोभा वाजपेई कर रही हैं। इन यात्रियों के स्वागत-सत्कार में समाजसेवी दीपू गुप्ता, रंजीत मिश्रा, रामेंद्र चक्रवर्ती व कृष्णा गुप्ता आदि ने अहम भूमिका निभाई।
ग्रुप के सीनियर एडमिन अनिल शुक्ल ने बताया कि ​​LCWW के संस्थापक सुनील मिश्र के मार्गदर्शन में लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड 15 से 17 अप्रैल के मध्य एक विशेष प्रकृति एवं हेरिटेज यात्रा का आयोजन कर रहा है। कुल 32 सदस्यों का पर्यटक दल सबसे पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेगा। यह दल अगले दिन माधोटांडा स्थित गोमती नदी के पावन उद्गम स्थल देखने जाएगा। अंत में यह दल प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचेगा।
समूह के सीनियर एडमिन शोएब कुरैशी ने अवगत कराया कि ​यह यात्रा विशेष रूप से गोमती नदी के उन प्रवाह स्थलों को समझने की एक कड़ी है, जिसकी शुरुआत पिछले दिनों धोबिया आश्रम की यात्रा से हुई थी। पौराणिक और भौगोलिक मान्यताओं के अनुसार धोबिया आश्रम को गोमती के अनवरत प्रवाह का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद अहसन ने यात्रा के प्रारंभ में सभी यात्रियों को वन क्षेत्र के अनुशासन, वन्यजीवों के बीच सुरक्षा और ‘डूज़ एंड डोंट्स’ की अहम बारीकियों से अवगत कराया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें