
मिश्रित कोतवाली की सरकारी गाड़ी चलाने वाला प्राइवेट ड्राइवर पंचायत सफाई कर्मचारियों को दे रहा जान माल की धमकी
मिश्रित सीतापुर / विकासखंड मिश्रित के आधा दर्जन तक पंचायत सफाई कर्मचारियों ने प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि बीते दिवस वह अपनी टीम के साथ ग्राम सरांयबीबी में साफ सफाई करने गए थे । और गांव में सफाई का कार्य कर रहे थे । तभी रमेश उर्फ साजन , बहादुर पुत्र बुधई और लग भग 12 व्यक्ति अज्ञात मौके पर आ गए । गंदी-गंदी गालियां देते हुए महिला सफाई कर्मचारी शांति देवी को धक्का मार कर नाली में गिरा दिया । जिससे उसके काफी चोटे आई हैं । दूसरी महिला सफाई कर्मचारी विनय देवी ने 1090 पर काल करके पुलिस को घटना की सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की । पीड़ित सफाई कर्मचारियों का आरोप है । कि प्रदेश शासन द्वारा किसी भी थाने और कोतवाली में सरकारी गाड़ी पर प्राइवेट ड्राइवर लगाने का आदेश नही है । परन्तु कोतवाली मिश्रित में रमेश उर्फ साजन काफी समय से कोतवाली की सरकारी गाड़ी पर प्राइवेट ड्राइवर का कार्य कर रहे है । कस्बे में होटल , ठेला , खमोचा , वालों सरकारी गाड़ी लेकर अवैध वसूली भी कर रहे है । पुलिस की काफी किरकिरी होने के बावजूद भी कोतवाली पुलिस इस प्राइवेट ड्राइवर को हटा पाने में असमर्थ है । आरोप है । कि कोतवाली पुलिस की गाडी चलाने के कारण वह आए दिन सफाई कर्मचारियों को निलंबित कराने के साथ ही जान माल के धमकी दे रहे हैं । इस लिए पीड़ित सफाई कर्मचारी विनय देवी , शांती देवी , रामहेत वर्मा , प्रहलाद आदि ने प्रभारी निरीक्षक को मांमले का शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की हैं ।