सकरन में आंगनबाड़ी व सहायिका चयन में आ रही भ्रष्टाचार की बू सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट,धरी की धरी रह गई चयन की पारदर्शी प्रक्रिया

सकरन में आंगनबाड़ी व सहायिका चयन में आ रही भ्रष्टाचार की बू

सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट,धरी की धरी रह गई चयन की पारदर्शी प्रक्रिया।

सकरन (सीतापुर):क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है मुख्यमंत्री के निर्दोषपरान्त जिलाधिकारी सीतापुर के द्वारा चयनित अभ्यर्थिनियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कर दिया गया था पर क्षेत्र सकरन के कई केंद्रों पर अभी तक पारदर्शी चयन नहीं हो पाया है जिससे आवेदिकाओं में विभाग व सरकार की मंशा के खिलाफ भारी रोष व्याप्त हो रहा है अधिकांशतःकेंद्रों में बड़े लेन देन की आशंका से आशंकित आवेदिकाओं के हाँथ पाँव फूल रहे हैं,पूर्व में जिले में हुई आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ी वसूली के आरोपों के बीच विभाग व सरकार की जमकर थू थू हुई थी फिर भी उस प्रकरण से अनभिज्ञ हो पुनः बाल विकास परियोजना अधिकारी सकरन के द्वारा आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के चयन में लेट लतीफी कर बड़ी वसूली करने की आशंका जताई जा रही है जोकि सीडीपीओ के वक्तव्य से ही प्रदर्शित हो रहा कि चयन में सभी आवेदिकाओं को न बुलाकर सिर्फ एक को ही बुलाया जाएगा जिससे आंगनबाड़ी भर्ती में चयन में लूट की पुनः पुनरावृति उजागर हो रही है।
इस विषय पर जब सीडीपीओ से वार्ता की गई तो बताया गया कि मैडम की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसका चयन होना होगा उसको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा दूसरे आवेदकों को कोई जानकारी नहीं दी जाएगी।
अब ऐसे बयानों के आधार पर आमजन में विभागीय कार्यशैली पर उंगली उठना लाजिमी ही है क्योंकि विगत वर्ष की आंगनबाड़ी भर्ती में जमकर मनमानी की गई थी जिसके चलते ई डब्लू एस के आरक्षण को सकरन में हजम कर लिया गया था जिसका मामला उच्चन्यायालय में विचाराधीन है। आवेदिकाओं को आशंका है कि इस भर्ती में भी नियुक्ति पत्र न देकर बड़ी वसूली की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है इस भ्रष्टाचारपूरित भर्ती का मामला भी एक बार फिर जिलाधिकारी के समक्ष धरने के रूप में जा सकता है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें