
पुराने मकान की छत तोड़ते समय नीचे गिरे मजदूर , एक की मौत दूसरा घायल
मिश्रित सीतापुर / कोतवाली मिश्रित की पुलिस चौकी आंट के अंतर्गत ग्राम आंट निवासी श्याम किशन गुप्ता का जर्जर मकान आज सुबह 9 बजे के लग भग दो मजदूर तोड़ कर गिरा रहे थे । लिंटर व छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिरने से एक मजदूर की मौके पर मृत्यु हो गई है दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है । घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित में भर्ती कराया गया था । परंतु चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है । तथा मृतक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा आंट निवासी श्याम किशन गुप्ता का मकान जर्जर था । जिसकी छत और लिंटर ग्राम आंट निवासी प्रताप पुत्र कढिले व रामरूप पुत्र मैंकू गिरा रहे थे । लिंटर और छज्जा काफी जर्जर होने के कारण तोड़ते समय दोनों लिंटर के साथ नीचे आ गिरे जिससे प्रताप की मौके पर ही मृत्यु हो गई है । तथा राम रूप गंभीर रूप से घायल हो गए थे । उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित लाया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया है । सूचना पाकर मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल व तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह एवं चौकी इंचार्ज शिवकुमार पहुचें उन्होने मृतक के शव का पंचनामा भराकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया हैं ।