लिंटर गिरने से हुई दो भाइयों की मौत, PMSBY से परिवार को मिली चार लाख की आर्थिक सहायता

लिंटर गिरने से हुई दो भाइयों की मौत, PMSBY से परिवार को मिली चार लाख की आर्थिक सहायता

लम्भुआ (सुल्तानपुर): धरियामऊ गांव में कुछ समय पूर्व लिंटर गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे में आनंद और विक्रम नामक युवकों की जान चली गई थी, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब इस आपदा में परिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत बड़ी राहत मिली है।

मृतक दोनों भाई इस सरकारी बीमा योजना से जुड़े हुए थे। योजना के नियमों के अनुसार उनके पिता गिरिजा प्रसाद, जो नामित अभिभावक (नॉमिनी) हैं, को बीमा क्लेम की राशि प्रदान की गई। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के हरिहरपुर शाखा के माध्यम से दावा प्रक्रिया पूरी की गई।

शाखा प्रबंधक बृजेन्द्र शुक्ला, बैंक मित्र सतीश गुप्ता एवं कैशियर रुपेश सरोज के समन्वय से दोनों मृतकों के लिए 2-2 लाख रुपये, कुल 4 लाख रुपये की बीमा राशि नॉमिनी को वितरित की गई।

इस भुगतान ने एक बार फिर पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आकस्मिक दुर्घटनाओं में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्रामीणों ने बैंक प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।*

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें