सत्ता की सियासत करेगा चर्चित राजा बाबू हत्या कांड सजायाफ्ता मुजरिम

सत्ता की सियासत करेगा चर्चित राजा बाबू हत्या कांड सजायाफ्ता मुजरिम

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर से की मुलाकात

सुल्तानपुर।धम्मौर क्षेत्र के चर्चित प्रधान विजय कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए तीर्थराज सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से जमानत मिल गई है। करीब आठ वर्ष जेल में रहने के बाद 22 सितंबर 2025 को जमानत मिलने पर वह जेल से रिहा हुआ है।गौरतलब है कि 16 नवंबर 2015 को धम्मौर के प्रधान विजय कुमार सिंह उर्फ राजाबाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपियों तीर्थराज सिंह, कर्मवीर सिंह, अनुराग सिंह, निर्भय सिंह और शिवम सिंह को सत्र न्यायालय सुल्तानपुर ने 10 जनवरी 2023 को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।जेल से बाहर आने के बाद तीर्थराज सिंह एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय होने की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुल्तानपुर के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की है।सूत्रों के अनुसार तीर्थराज सिंह इसौली विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही एक चुनावी सभा आयोजित करने की तैयारी में है, जिसमें वह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़कर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा सकता है।बताया जाता है कि तीर्थराज सिंह पहले समाजवादी पार्टी से जुड़ा रहा है और राजाबाबू हत्याकांड में जेल जाने के समय वह मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव था। जमानत के बाद उसके फिर से सक्रिय होने को लेकर क्षेत्रीय राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें