हत्या कर शव नहर में फेंका, इलाके में सनसनी

हत्या कर शव नहर में फेंका, इलाके में सनसनी

सुल्तानपुर। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानपुर गांव के पास एक युवक की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से शव को बाहर निकलवाया। मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान समर बहादुर पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद मुसहर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। चंद्रभान वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें