सगरा सुन्दरपुर।क्षेत्रीय कल्याण के लिए निकाली गई शोभायात्रा

सगरा सुन्दरपुर।क्षेत्रीय कल्याण के लिए निकाली गई शोभायात्रा।स्थानीय बाजार स्थित बाबा नर्वदेश्वर नाथ धाम शिवालय प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा से पूर्व क्षेत्रीय कल्याण के लिए कथा वाचक पंकजा,प्रज्ञा के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई।कथा स्थल पर विधिविधान से पूजन अर्चन के पश्चात शोभायात्रा पुरानी बाजार स्थित महाकालेश्वर धाम व लालेश्वर धाम में पूजन करने के बाद वापस कथा स्थल पहुंची।डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु रामभक्त नाचते गाते हुए,जय श्री राम एवं हर हर महादेव के नारों से क्षेत्रवासियों में आस्था,भक्तिभाव का संचार कर दिया।कथा प्रारम्भ होने से पूर्व आयोजक संजय शुक्ल,सह संयोजक उमेश तिवारी,संयोजक राजेन्द्र मिश्र ने विधिपूर्वक व्यास पूजन करते हुए,रोली चन्दन लगाकर अभिषेक किया।संचालन रत्नाकर त्रिपाठी ने किया।पहले दिन कथा में कथा वाचक पंकजा,प्रज्ञा ने पतित पावनी,मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामकथा प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि इस कलिकाल में श्रीराम कथा को अमृत के समान है और कहा कि मनुष्य रामकथा श्रवण मात्र से जन्म जन्मांतर के भवताप से मुक्त हो जाता है।यात्रा में डा हरिश्चन्द्र शुक्ल,शिव शंकर शुक्ल,चंद्रशेखर तिवारी,सुरेश मिश्र,संतोष तिवारी,शाश्वत मिश्र,कुलदीप तिवारी,मनोज दुबे,अरविन्द दुबे,ज्ञान प्रकाश मिश्र,उदय राज तिवारी,अरुण तिवारी,मिंकू,नागेन्द्र शुक्ल,राज विद्रोही,अभय शुक्ल,गरुण तिवारी,सोनू तिवारी समेत अनेक श्रद्धालु रामभक्त मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें