
दो पक्ष आमने -सामने! जमीन कब्जे को लेकर बंधुवाकला थाना क्षेत्र में टकराव के आसार
/सुल्तानपुर/क्षेत्र के दादूपुर ग्राम सभा में एक ही समुदाय के दो पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई है । हैंड पम्प लगाने को लेकर एक पक्ष ने नियम विपरीत जाते हुए दूसरे पक्ष के फहमीदा पत्नी सिराज के घर बगल सरकारी जमीन कब्जा करने की नीयत सेकृत्य किया जा रहा।आरोप है कि शिकायतकर्ता के घर के बगल स्थित पांच बिस्वे की सरकारी जमीन पर कब्जे की नीयत से हैण्डपम्प लगाने का षड्यंत्र चल रहा है।पता चला है कि बीते मंगलवार को लेखपाल और 112 की टीम ने हैंड पम्प लगाने से मना कर शांति व्यवस्था कायम किया था।लेकिन आज एक बार फिर से दूसरे पक्ष के लोग हैंड पाइप लगाने पहुंचे हैं !टकराव की स्थिति बनी है! संबंधित मामले की सूचना बन्धुवकलां थानाध्यक्ष को मीडिया के माध्यम से दी जा चुकी है।प्रकरण को लेकर लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है।