
रोजगारसेवकों ने खंड विकास अधिकारी से बयां किया अपना दर्द
6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विकास मिश्रा
संवाददाता सकरन
सकरन (सीतापुर) अपनी समस्याओं को लेकर रोजगार सेवकों ने छह सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विकास खण्ड सकरन के रोजगार सेवकों द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को दिए गए छह सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में नियुक्ति व सम्बन्धीकरण रोजगार सेवकों की सहमति के अनुसार किया जाए मूल ग्राम पंचायतों से विषम परिस्थितियों को छोड़ कर विरक्त न किया जाए प्रदेश स्तरीय विचार विमर्श के बाद भी मूल ग्राम पंचायत से मुक्त नहीं किया गया है मनरेगा सेल में मनरेगा कार्य हेतु स्थानीय व्यक्तियों को न लगाया जाए जो कि स्थानीय होने की वजह से द्वेष भावना के साथ काम करते हैं मनरेगा का कार्य केवल ऑपरेटर से ही कराया जाए तथा मनरेगा ऑपरेटर के स्थान पर किसी किसी रोजगार सेवक को न लगाया जाए इसके अलावा मनरेगा सेल में मस्टररोल फीडिंग, भुगतान आदि सम्बन्धी कई नियम बताए जाते हैं जो जनपद के किसी भी विकास खण्ड में नहीं होता है रोजगार सेवकों ने बताया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उनके संगठन द्वारा कलमबंद हड़ताल की जाएगी। इस बार 4 महीने से मानदेय न मिलने से त्यौहार पर बहुत दिक्कतें झेलनी पड़ी और त्यौहार फीका रहा।इस दौरान ,रामचंद्र वर्मा,धीरज जायसवाल, अनिल राज, रीता मिश्रा, मेवालाल, उपेन्द्र शुक्ला,रामू राज, प्रीतम कुमार, राजेश कुमार, मिथिलेश, बृजेश,राम सहारे, कमलाकांत, ख़बीर,अनिल कुमार के अलावा भारी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद थे।
खण्ड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजगार सेवकों की समस्या को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा अधिकारियों के निर्देश के अनुसार समस्या का समाधान किया जाएगा।