श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे गणमान्य,किए दर्शन

श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे गणमान्य,किए दर्शन

सुलतानपुर।श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जिले के कई गणमान्य लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान नर्मदेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस मौके पर जनपद के सुप्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ.ए.के.सिंह,मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डायरेक्टर राकेश कपूर के कोऑर्डिनेटर अमित शुक्ला,अनुराग शुक्ला,बल्दीराय के ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,युवा भाजपा नेता व समाजसेवी जितेंद्र कुमार मिश्रा ‘जीतू’, समिति सदस्य आशुतोष पांडेय,ओम प्रकाश ओझा तथा संघ के शक्ति प्रचारक शक्ति पाठक सहित मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया।इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा !!

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें