भारतीय मजदूर किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

भारतीय मजदूर किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मिश्रित सीतापुर / भारतीय मजदूर किसान संगठन भारत के प्रदेश अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्र ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित एक ज्ञापन मेला अधिकारी मिश्रित को देकर आरोप लगाया है । कि मेले में पंचकोसी परिक्रमा मेला के दौरान स्टेशन रोड से लेकर सिधौली रोड तक लाइट व्यवस्था ध्वस्त बनी रही । जिससे परिक्रमार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी । वहीं मेला में पेय जल व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं रही । जबकि सुरक्षा व्यवस्था व प्रशासनिक व्यवस्था सही रही । जिसकी संगठन प्रसंशा करता है । तथा अपेक्षा करता है । कि आगामी वर्ष मेले में सभी व्यवस्थाएं पहले से चाक चौबंद कर ली जाएगी । इस अवसर पर प्रचार मंत्री रविंद्र प्रताप सिंह , राष्ट्रीय सचिव रणजीत सिंह , राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह आदि मौजूद रहें ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें