जल सुनवाई में स्वच्छ पेयजल एवं संतुलित पर्यावरण पर हुई चर्चा
यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड वाटर अवार्ड विजेता ने जल सुनवाई का आयोजन कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किया जागरुक
मांधाता ब्लॉक के भरतपुर ग्राम पंचायत के रोर गांव में स्वच्छ जल एवं संतुलित पर्यावरण में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण सेना द्वारा जल सुनवाई का आयोजन किया गया। जल सुनवाई का नेतृत्व करते हुए यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड वॉटर एवार्ड विजेता और पर्यावरण सेना के प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने ग्रामीणों के साथ जल सुनवाई के माध्यम से लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने पेयजल की उपलब्धता की समस्या से अवगत कराया और जल सुनवाई में स्वच्छ पेयजल एवं संतुलित पर्यावरण पर चर्चा हुई।स्वच्छ पेयजल के महत्व पर जोर देते हुए गांव वासियों को जागरुक किया गया।इस अवसर पर अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जल का नैतिक उपयोग कर पीढ़ियों के लिए जीवन बचाने का कार्य करें।जिसके लिए हमें वर्षाजल का संचयन करना होगा।आगे उन्होंने पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ों को बचाने पर जोर दिया।उन्होंने सभी से पर्यावरण की रक्षा हेतु आगे आने का आह्वाहन किया।ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल, हर घर जल योजना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली तो ग्रामीणों से रोष व्यक्त करते हुए योजना का लाभ न मिलने की बात कही। पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने मौके पर ही अधिशासी अभियंता जल निगम प्रतापगढ़ तौसीफ अहमद से बात कर जल कनेक्शन कर जल आपूर्ति हेतु अनुरोध किया।इस मौके पर सभी को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर सावित्री,अंजू देवी,गीता देवी,फूलकली,कमला देवी,दयाराम,रामकुमार एवं आपदा मित्र नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।