
घनश्याम तिवारी हत्याकांड में अभियोजन पक्ष की बहस खत्म
एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की कोर्ट में बचाव पक्ष की शेष बहस
सुलतानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में एडीजे कोर्ट प्रतिदिन बहस पर सुनवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में अभियोजन पक्ष के निजी अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने अपनी शेष बहस पूरी कर दिया। अदालत ने बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए 27 फरवरी की तारीख तय किया है।
कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली वादिनी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने नारायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह,विजय नारायण सिंह,अजय नारायन सिंह व धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश किया था। मामले में दो आरोपियो की दौरान विचारण मृत्यु हो चुकी है,जबकि आरोपी अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह के खिलाफ विचारण चल रहा है। मामले में बहस की कार्यवाही लगातार चल रही है।