जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्बा में उपजिधिकारी ने हटवाया अवैध अतिक्रमण 

जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्बा में उपजिधिकारी ने हटवाया अवैध अतिक्रमण

मिश्रित सीतापुर / कस्बा मिश्रित में महर्षि दधीचि की स्मृति में प्रत्येक वर्ष होने वाली 84 कोसी परिक्रमा वर्तमान समय चल रही है । जिसका आज सोमवार को छठा पड़ाव देवगांव है । इस 84 कोसी परिक्रमा को लेकर जिलाधिकारी सीतापुर डा. राजा गणपति आर ने निर्देश दिया है । कि तहसील चौराहा से लेकर सभी मार्गों का अवैध अतिक्रमण हटाया जाय । उसी के क्रम में आज उजिलाधिकारी अभिनव यादव व तहसीलदार अजीत जयसवाल द्वारा तहसील चौराहा पर पटरी दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है । उसके साथ ही नहर चौराहा , परसौली चौराहा , मछरेहटा रोड आदि पर भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला हैं ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें