
फतेहाबाद रोड के पल्स रिसॉर्ट में गंगा कावेरी सीड्स की ‘बाजरा बुलेट’ लकी ड्रॉ धूमधाम से सम्पन्न, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 सहित सैकड़ों उपहारों की बारिश
विष्णु सिकरवार
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित पल्स रिसॉर्ट में गंगा कावेरी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित ‘बाजरा बुलेट’ लकी ड्रॉ मीटिंग उत्साह, भव्यता और जोश के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में कंपनी के एम.डी. रोनित रेड्डी, वाइस प्रेसिडेंट अरविन्द अकुला, जोनल मैनेजर राघवेंद्र भदौरिया, रीजनल मैनेजर राजवीर तोमर तथा आगरा ए.एस.एम. उपेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। लगभग 700 वितरक एवं विक्रेताओं की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी पदाधिकारियों ने बाजरा ‘बुलेट’ बीज की उन्नत तकनीक, उच्च उत्पादन क्षमता और किसानों की आय बढ़ाने में इसकी अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देना है।
लकी ड्रॉ की घोषणा होते ही सभागार तालियों और उत्साह के नारों से गूंज उठा। मुख्य आकर्षण के रूप में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का इनाम शर्मा बीज भंडार, बदायूं के नाम निकला। विजेता की खुशी और उपस्थित जनसमूह का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इसके अतिरिक्त सैकड़ों आकर्षक उपहार वितरित किए गए, जिनमें लैपटॉप, एलईडी टीवी, ए.सी., मोबाइल फोन, घड़ियां, सिल्वर कॉइन सहित कई कीमती पुरस्कार शामिल रहे।
यह आयोजन न केवल प्रोत्साहन का मंच बना, बल्कि कंपनी और वितरकों के बीच विश्वास, पारदर्शिता और मजबूत साझेदारी का संदेश भी देता नजर आया। कार्यक्रम के समापन पर कंपनी प्रबंधन ने सभी सहभागी वितरकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।