
जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन देवार घाट सेतु पहुंच मार्ग/सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का लिया गया जायजा
सुलतानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा राज्य योजनान्तर्गत अकबरपुर-कादीपुर-चाँदा पट्टी- देल्हूपुर मार्ग (राज्य मार्ग सं0 128) में स्थित गोमती नदी पर निर्माणाधीन देवार घाट सेतु पहँुच मार्ग एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। उक्त देवार घाट सेतु का निर्माण कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 द्वारा कराया जा रहा है। पहुँच मार्ग की लम्बाई-400 मी0 है, कुल स्वीकृत लागत रू0 2886.60 लाख है तथा कार्य प्रारम्भ की तिथि मार्च, 2024 है तथा कार्य पूर्ण करने की तिथि मार्च, 2027 है।
1. जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण के दौरान एक्सीईन सेतु निगम द्वारा अवगत कराया गया कि देवार घाट सेतु पहँुच मार्ग के सेतु भाग का कार्य 100 प्रतिशत के सापेक्ष लगभग 52 प्रतिशत हुआ है। उन्होंने अवगत कराया कि कार्य प्रगति पर है इसे ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा।
2. अधिशाषी अभियन्ता सेतु निगम द्वारा भूमि अधिग्रहण के बारे में अवगत कराया गया कि भूमि चिन्हित कर उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल कराना सुनिश्चित करें।
3. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त निर्माण सामग्री-सीमेन्ट, सरिया व बालू आदि की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि समय-समय पर थर्ड पार्टी से प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण कर नियमित रिपोर्ट से अवगत करायें। एक्सीईन सेतु निगम द्वारा थर्ड पार्टी जॉच रिपोर्ट से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया।
4. एक्सीईएन सेतु निगम द्वारा अवगत कराया गया कि सेतु पर सबस्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हैं एवं सुपर स्ट्रक्चर में से कुल 18 बीम में से 08 बीम एवं बीम एवं 01 डैक स्लैब डाला जा चुका है। उन्होंने निर्देशित किया कि सेतु का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।