
जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कादीपुर में अतिरिक्त कक्षा, कक्ष एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण
सुलतानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कादीपुर में अतिरिक्त कक्षा, कक्ष एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण का कार्य का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान राजकीय इण्टर कॉलेज परिसर में नवनिर्मित/ निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष, मल्टीपरपज हॉल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। उक्त कार्य की कुल स्वीकृति लागत 101.04 लाख है।
उक्त निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था-यू0पी0 प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0 निर्माण इकाई-11 अयोध्या द्वारा कराया गया जा रहा है। परियोजना के अन्तर्गत एक मल्टीपरपज हॉल व 3 नग अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मल्टीपरपज हॉल के ग्रीन एरिया के छत व ट्रश का कार्य पूर्ण एवं अग्रेतर कार्य प्रगति पर है। एक नग अतिरिक्त कक्ष का कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि खिड़की व दरवाजों के फिनिशिंग का कार्य सही करायें, दरवाजे व खिड़की पूरी तरीके से बन्द होने चाहिये। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य में प्रगति लाते हुए ससमय व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें।