राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने 453 जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन।

राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने 453 जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन।

सुल्तानपुर। जिले के अग्रणी सामाजिक संगठन राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा बृहस्पतिवार देर रात स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय तथा रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों, उनके तीमारदारों, यात्रियों एवं अन्य जरूरतमंदों सहित कुल 453 लोगों को गरम ताज़ा भोजन उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रेलवे स्टेशन परिसर में वरिष्ठ टिकट निरीक्षक अभिषेक अवस्थी ने जरूरतमंद को भोजन की थाली प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संगठन के सदस्य निजाम खान ने बताया कि स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन की थाली में अरहर की दाल, मौसमी सब्जी, रोटी और चावल शामिल रहे। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर में 290 तथा रेलवे स्टेशन परिसर में 163 लोगों को भोजन वितरित किया गया।
भोजन वितरण कार्यक्रम में नफीसा बानो, हाजी फैज उल्लाह अंसारी, सरदार गुरुप्रीत सिंह, अब्दुल वदूद (मिलियन टेलर), लईक अहमद, राकेश कुमार शुक्ला, इश्तियाक अहमद, सूफियान खान, यूसुफ पठान, बैजनाथ प्रजापति, माता प्रसाद जायसवाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें