
जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ जिले का लाल, फ्लाइट से बरुई लाया जा रहा पार्थिव शरीर
नैमिष टुडे/सवाददाता
सुलतानपुर। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बरुई गांव के जवान भूपेंद्र कुमार सिंह ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में देश की सुरक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई है। वे भारतीय सेना के ऑर्डिनेंस विंग में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है, जहां पूरा इलाका गमगीन है और श्रद्धांजलि देने के लिए लोग जुट रहे हैं। शहीद भूपेंद्र कुमार सिंह के चचेरे भतीजे सत्यम सिंह ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर जम्मू से सुबह 10:15 बजे की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेगा, और वहां से सुल्तानपुर के बरुई लाया जाएगा। अभी शहादत के ठोस कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह सीमा पर देशसेवा के दौरान हुआ बलिदान है।
बरुई घाट पर उनके सम्मान में अंत्येष्टि की तैयारियां चल रही हैं। गांव वाले, रिश्तेदार और स्थानीय लोग भावुक होकर उन्हें याद कर रहे हैं। शहीद की शहादत पर पूरा परिवार और क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है,साथ ही गहरे दुख में डूबा हुआ है‼️