मतदाता सूची से मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोपों ने राजनीतिक हलचल

सुल्तानपुर

जिले में मतदाता सूची से मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोपों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। सोमवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।सपा नेता जितेंद्र वर्मा ‘बाजीगर’ ने आरोप लगाया कि तातोमुरैनी में 1600,कोइरीपुर में 250 और भदैया ब्लॉक में 400 से 500 फॉर्म 7 गलत तरीके से भरे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि ये सभी फॉर्म मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं से जुड़े हैं और इसके पीछे सत्ताधारी दल की साजिश है। वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि फॉर्म 7 के पैकेट में बीएलओ को पैसे दिए गए।भौरियार की बीएलओ शिव कुमारी ने बताया कि उनसे 29 फॉर्म 7 पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए हैं। वहीं भदैया ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक में अल्पसंख्यक समुदाय के सबसे अधिक वोट काटे गए हैं और कई बूथों पर जबरन रसीद ली गई है।मामले पर एसडीएम ने जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं काटा जाएगा।फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है !!

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें