
कन्नौज , विश्व हिंदू महासंघ की कन्नौज इकाई में बादाम सिंह कठेरिया को पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
कन्नौज। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में जनपद कन्नौज की कार्यकारिणी बैठक हसेरन ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से बादाम सिंह कठेरिया को पुनः कन्नौज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी श्याम बिहारी अवस्थी ने की। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज के मूल हितों की रक्षा करना, धार्मिक कुरीतियों एवं जबरन धर्मांतरण जैसी समस्याओं को रोकना और युवाओं को हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठित करना है। पुनर्नियुक्त जिला अध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा,गौ सेवा और गौ रक्षा करना न केवल हमारा कर्तव्य, बल्कि धर्म है। संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका ईमानदारी और निष्ठा से पालन करूंगा।उन्होंने कहा कि समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, धार्मिक एकता और गौरक्षा के विषय में अभियान और तेज किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भारत माता की जय, योगी जी ज़िंदाबाद तथा गौरक्षा के नारों के साथ मिलकर गौ रक्षा की शपथ ली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
डॉ. लाखन सिंह राजपूत – जिला प्रभारी
जगदीश सिंह सेगर – गौ रक्षा जिला अध्यक्ष
सुनील मिश्रा – जिला उपाध्यक्ष
नीरज बाथम, जितेंद्र दिवाकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समाजसेियों