
कन्नौज छिबरामऊ , के एक युवक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर अवैध टिप्पणी की।
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
छिबरामऊ कन्नौज। कन्नौज जिले के वीरपुर गांव के रहने वाले कुलदीप दुबे के नाम से फेसबुक पर अकाउंट है। जिस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई। इस मामले का स्क्रीन शॉट लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता छिबरामऊ कोतवाली पहुंच गए।सपाइयों ने की कार्रवाई की मांग
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विष्णुकात तिवारी को तहरीर देते हुए कुलदीप दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी विष्णुकात तिवारी ने मामले में कार्यवाही का भरोसा दिया है। दरअसल इटावा के दादरपुर गांव की घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है। इस मामले को लेकर सपाइयों ने छिबरामऊ थाने में कुलदीप दुबे के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।