आगरा ,फतेहाबाद महिला मंडल उत्तर क्षेत्र की मासिक बैठक में मनोरंजन, सेवा और जागरूकता का संगम

आगरा ,फतेहाबाद महिला मंडल उत्तर क्षेत्र की मासिक बैठक में मनोरंजन, सेवा और जागरूकता का संगम

विष्णु सिकरवार

आगरा। फतेहाबाद महिला मंडल उत्तर क्षेत्र की जून माह की मासिक बैठक बहन पूनम सुशील के निवास पर केंद्रीय खेलकूद संयोजिका श्रीमती रेनू संजय अनवारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ईश वंदना और संकल्प गान के साथ हुआ, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

बैठक में विभिन्न मनोरंजनात्मक खेलों का आयोजन किया गया। प्रथम खेल में राखी गुप्ता और अर्चना गुप्ता विजेता रहीं, जबकि दूसरे लेखन आधारित गेम में अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समयबद्धता पुरस्कार रजनी गुप्ता को मिला। मुख्य मनोरंजन खेल में मोहिनी गुप्ता ने प्रथम, राखी गुप्ता ने द्वितीय और रिंकी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बहनों ने लघु बचत योजना के अंतर्गत पूनम गुप्ता को राशि प्रदान की। आगामी बैठक मीना गुप्ता के आवास पर आयोजित की जाएगी।

बैठक में सेवा और सामाजिक सरोकारों की भावना भी देखने को मिली। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने नगर में बहते पानी की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को देकर आवश्यक सुधार कार्य कराया। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर बहनों ने सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीमा सत्य प्रकाश मनोना के घर आम की गुठलियों का रोपण कर वायु, जल और पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया गया।

निर्जला एकादशी पर हनुमान बाबा बाह रोड मंदिर पर महिला मंडल की बहनों ने कागज के गिलासों में शरबत वितरण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सेवा की मिसाल पेश की। इसके अतिरिक्त फतेहाबाद माथुर वैश्य ग्रुप में सहायता स्वरूप हर्षित के भाई संदीप जी को ₹500 तथा महिला मंडल जमुना गली द्वारा पूजा को ₹500 की सहायता राशि दी गई।

बैठक में रेनू गुप्ता, भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, ममता गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता और अन्य बहनों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों ने स्वल्पाहार एवं सामूहिक भोजन का आनंद लिया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें