उत्तर प्रदेश आगरा , भगवान शिव के पुत्रों, राम के चारों भाइयों का हुआ जन्म,बाल लीलाओं का वर्णन किया

उत्तर प्रदेश आगरा , भगवान शिव के पुत्रों, राम के चारों भाइयों का हुआ जन्म,बाल लीलाओं का वर्णन किया

विष्णु सिकरवार

आगरा। अकोला कस्बा स्थित हनुमान जी के बड़े मंदिर पर चल रही राम कथा में कथा वाचक संत किशन दास महाराज ने शुक्रवार को कथा में भगवान शिव के पुत्रों कार्तिके और गणेश जी के जन्म का वर्णन किया। वहीं भगवान राम के चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म हुआ। इस मौंके पर भगवान शिव के पुत्रों तथा भगवान राम के चारों भाइयों का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास ने भगवान की बाल लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।

इस मौंके पर मंदिर के महंत बाबा बालक दास,परीक्षित हवलदार राधेश्याम, रामश्री देवी, शिवराम सिंह भगत, मंगल सिंह भगत, चंद्रपाल सिंह, सुधन पहलवान, बच्चू सिंह पहलवान, शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें