
उत्तर प्रदेश आगरा , फतेहाबाद महिला मंडल ने आम की गुठलियों का रोपण किया
विष्णु सिकरवार
आगरा। पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पृथ्वी, वायु और जल के संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है। हमें इन तीनों प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए। पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई को रोकना और पॉलीथीन के इस्तेमाल से बचना ज़रूरी है। इसके स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग करना चाहिए। पॉलीथीन में रसायनों की उपस्थिति हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसके अलावा प्लास्टिक के गिलास का उपयोग भी नहीं करना चाहिए और उसकी जगह मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसी तरह, जल के संरक्षण की भी आवश्यकता है। हमें जल के अपव्यय को रोकना चाहिए और सरकार को गंदे जल को नदियों में जाने से रोकने की दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए। नदियों में केवल शुद्ध जल ही प्रवाहित किया जाए।
वायु को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने चाहिए ताकि वातावरण शुद्ध हो सके।
इसी क्रम में, पर्यावरण दिवस के अवसर पर फतेहाबाद महिला मंडल उत्तर क्षेत्र की बहनों ने आम की गुठलियों का रोपण किया। ये पौधे जब विकसित हो जाएंगे, तब इन्हें खुले स्थानों पर लगाया जाएगा, जिससे वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान मिलेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष रेनू गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अंजली गुप्ता, सीमा गुप्ता, अंजू गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रेखा गुप्ता सहित कई बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन सीमा सत्य प्रकाश मनोना जी के यहाँ, पुरानी गल्ला मंडी में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेनू संजय अनवारिया, केंद्रीय खेलकूद मंत्री ने की।