DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, गायब कर्मचारियों का वेतन काटने का दिया आदेश।

DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, गायब कर्मचारियों का वेतन काटने का दिया आदेश।

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
कन्नौज के डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज बुधवार उमर्दा ब्लॉक और तिर्वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उमर्दा ब्लॉक में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी समेत 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें एडीओ समाज कल्याण, एडीओ कृषि, एडीओ कॉपरेटिव, वरिष्ठ सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को समय से ड्यूटी करने की चेतावनी दी। डॉ मोहम्मद असलम 9 महीने से ड्यूटी पर ही नहीं आ रहे है। उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश भी दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ एसडीएम तिर्वा अशोक कुमार और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ राजन शर्मा भी मौजूद थे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें