
प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई एत्मादपुर का निर्वाचन हुआ सम्पन्न
परमवीर सिंह अध्यक्ष,अमृतपाल ब्लॉक मंत्री,सीता वर्मा कोषाध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गौतम, उपाध्यक्ष पदम सिंह और नरेश चौधरी, महिला उपाध्यक्ष श्वेता उपाध्याय, संगठन मंत्री चेतना सिंह एवं मुकेश गुर्जर और संयुक्त मंत्री राजेश कांत, ब्लॉक आडिटर डॉ अरविन्द यादव, लेखाकार बने त्रिओम शर्मा
विष्णु सिकरवार
आगरा। मंगलवार को विकास खंड एत्मादपुर की प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई का चुनाव बीआरसी एत्मादपुर परिसर में संपन्न हुआ।
परमवीर सिंह अध्यक्ष, अमृतपाल ब्लॉक मंत्री, सीता वर्मा कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गौतम, उपाध्यक्ष पदम सिंह और नरेश चौधरी, महिला उपाध्यक्ष श्वेता उपाध्याय, संगठन मंत्री चेतना सिंह एवं मुकेश गुर्जर और संयुक्त मंत्री राजेश कांत, ब्लॉक आडिटर डॉ अरविन्द यादव, लेखाकार त्रिओम शर्मा के नाम पर सहमति बनी। अंत में सर्वसम्मति से चुनाव पर्यवेक्षक डॉ जगपाल चौधरी , चुनाव अधिकारी बलवीर सिंह और सह चुनाव अधिकारी डॉ योगेश चाहर ने सभी को निर्वाचित घोषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव दत्त शर्मा एवं केपी सिंह और संचालन नि जिला मंत्री श्री हरिओम यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानवेन्द्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, वीरेन्द्र प्रधान, जिला संयोजक चौधरी सुरजीत सिंह, बृजेश शुक्ला सह संयोजक , लक्ष्मण सिंह, डॉ सोनवीर चाहर, विजयपाल नरवार, प्रदीप यादव, दिगम्बर सिंह, मांगीलाल गुर्जर, ऊषा चाहर, कोमल सिंह चौहान, हेमंत, सुग्रीना, डॉ अनामिका, डॉ यशोधरा, काशीराम नागर, ओपी गौतम, नारायण दत्त उपाध्याय, संतोष बघेल, संदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, लक्ष्मी, रेखा, संगीता गौतम, दीप्ति मिश्रा, उमा, देवेन्द्र बघेल, शशि बंगा आदि सैकड़ों गणमान्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे। ब्लॉक के चुनाव में शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिला।