दिल्ली में आज होगा ‘रेखा गुप्ता’ का राजतिलक, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली में नई मुख्यमंत्री के तौर पर आज ‘रेखा गुप्ता’ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता को दिल्ली के उप-राज्यपाल मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहेंगे। NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे। धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियों के साथ 16 हज़ार से अधिक नागरिक शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे।

भाजपा सूत्रों ने अनुसार रेखा गुप्ता के अलावा 6 नवनिर्वाचित विधायक जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम-

दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां कड़ी निगरानी रखेंगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
उप-राज्यपाल वी.के.सक्सेना ने भाजपा की नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले गुप्ता ने उप-राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को बुधवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। जिसके बाद उन्होंने सक्सेना से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

यह भी पढ़ें:- गोरखपुर में महाकुंभ पर 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे महंत मिथिलेशनंदिनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें