प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्य तिथि

प्रतापगढ़ – प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्य तिथि आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाई गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी का संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया l
संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी हमेशा दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे और संघर्ष करते रहे l उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार, अदम्य इच्छाशक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे l बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उसे प्रगति पथ पर लाने और विकास को गति देने में उनके अपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा l
संगोष्ठी में मुख्य रूप से निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला,विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, एन.एस.यू. आई के जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, राम रतन तिवारी,जयदेव शर्मा, फिरोज खान, मो वसीम,रियाज सुलतान, तीरथ राज गुप्ता, मो.ईदरिशी, राजेन्द्र मौर्य, चन्द्रनाथ शुक्ला,राधे श्याम दूबे, सुरेश मिश्रा, रामधन यादव, अश्वनी उपाध्याय, अरुण पाण्डेय , मो.दिलशाद आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें