नैमिषारण्य तीर्थ मे अमावस्या पर्व पर उमड़ी श्रद्धांलुओं की भीड़,

नैमिषारण्य तीर्थ मे अमावस्या पर्व पर उमड़ी श्रद्धांलुओं की भीड़,

नैमिषारण्य/ सीतापुर

तीर्थ राज नैमिषारण्य की पावन धरा पर साल मे होने वाली 12 अमावस्या तीर्थ की आस्था का प्रतीक है
दूर दराज से आते है हर महीने की अमावस्या की श्रद्धालु

नैमिषारण्य में मौनी अमावस्या पर बुधवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सुबह 4 बजे से ही चक्रतीर्थ, देवदेवेश्वर घाट और राजघाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। माघ माह की इस विशेष अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया।

आत्मानंद संस्कृत शिक्षण संस्थान के प्रबंधक आचार्य सर्वेश शुक्ल के अनुसार, मौनी अमावस्या पर गंगा-गोमती जैसी पवित्र नदियों में स्नान और भगवान शिव की पूजा से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन तिल से तर्पण का भी विशेष महत्व माना जाता है।

इस वर्ष महाकुंभ के कारण नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की संख्या में विशेष वृद्धि देखी गई। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी और ललिता देवी, हनुमान गढ़ी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए।

प्रशासन ने सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी, लेकिन भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात की स्थिति प्रभावित रही। वर्तमान में बनारस और अयोध्या की तरह नैमिषारण्य में भी महाकुंभ के कारण श्रद्धालुओं की विशेष आवाजाही देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें