
21 फरवरी 2024 तक निरंतर भक्तों को मिलेगा प्रसाद
विष्णु सिकरवार
आगरा। शहर में आयोजित होने वाले मां कांमाख्या सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेंकर शहर वासियों में जहां उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं महराज से आशीर्वाद लेने वालो की भीड़ निरंतर बढ़ रही है। मां कामाख्या देवी मंदिर (हिमाचल प्रदेश) के महराज कीर्ति नाथ महराज के द्वारा सहस्त्र चंडी महायज्ञ दस फरवरी से बीस फरवरी 2024 तक जेसीबी चौराहा के निकट मां के धाम शास्त्रीपुरम में पूर्ण कराया जाएगा। वहीं आज महराज जी के आशीर्वाद से भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य मां का आशीर्वाद लेने आने वाले भक्तों को प्रसाद उपलब्ध कराया जा सके। भंडारे और हवन की तैयारियो की कमान संभालने वाले मां कांमाख्या चरण सेवक समिति के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने बताया कि मां कामाख्या सहस्त्र चंडी महायज्ञ भले ही दस फरवरी से शुरू हो रहा है मगर उसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं मां के भक्तों को प्रसाद मिल सके इसके लिए कीर्ति नाथ महराज के आशीर्वाद से भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिससे मां कामाख्या धाम जेसीबी चौराहा शास्त्रीपुरम आने वाले भक्तों को प्रसाद मिल सके। उन्होंने बताया की मां कामाख्या देवी मंदिर (हिमाचल प्रदेश) के महराज कीर्ति नाथ हराज महायज्ञ को कराएंगे जिनके द्वारा समय समय पर यज्ञ स्थल की तैयारियो का जायजा भी ले रहे हैं।
प्रतिदिन हो रहा हैं ध्वज पूजन कार्यक्रम
चरण सेवक मुन्ना मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रति दिन ध्वज पूजन को बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं और उनके मनोकामनाएं पूर्ण हो रही है।