सीतापुर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के सभी खिलाडियों को सूचित किया है कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर जिला खेल कार्यालय, सीतापुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद के 20 उभरते हुये खिलाड़ियों, (20 खिलाड़ियों में 18 सामान्य खिलाड़ी व 02 दिव्यांग खिलाड़ी) को सम्मानित किया जाना है। इच्छुक खिलाड़ी अपने खेल प्रमाण-पत्र व बायोडाटा को जिला खेल कार्यालय सीतापुर में दिनांक 15.11.2023 तक जमा कर सकते है।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन निम्न शर्तों के अनुसार किया जायेगा, जिसमें विगत 02 वित्तीय वर्षों व वर्तमान वित्तीय वर्ष में खेल संघों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में खेले खिलाड़ी, जिनकी आयु 20 वर्ष तक हो का चयन, सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता/प्रतिभाग व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता/राष्ट्रीय टीम में प्रतिभाग व उसके पश्चात राज्य स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किये जाने हेतु चयनित किया जायेगा। खिलाड़ी का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। 02 दिव्यांग खिलाड़ी के चयन हेतु सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक व प्रतिभाग व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता/प्रतिभाग व उसके पश्चात राज्य स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी उसके पश्चात राज्य स्तर प्रतिभाग उसके पश्चात जिला स्तर पर पदक प्राप्तकर्ता, जिला स्तर पर प्रतिभाग को सम्मानित किये जाने हेतु चयनित किया जायेगा। दिव्यांग खिलाड़ियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। साथ ही साथ अधिक आवेदन प्राप्त होने पर जो विगत 02 वर्षों में जो अधिक ऊंचे स्तर का खिलाड़ी हो को मेरिट के आधार पर चयनित किया जायेगा। 02 दिव्यांग खिलाड़ी न मिलने की दशा में उनके स्थान पर सामान्य खिलाड़ी को सम्मलित किया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। खिलाड़ियों का चयन जिलाधिकारी, महोदय के द्वारा गठित समिति के द्वारा किया जायेगा।