शाहजहाँपुर Archives - Naimish Today

शाहजहांपुर पुलिस ने जानवर का शव बताकर नाले में फिंकवाया, पांच साल बाद DNA ने उसे अभिषेक बताया
शाहजहांपुर पुलिस ने जानवर का शव बताकर नाले में फिंकवाया, पांच साल बाद DNA ने उसे अभिषेक बताया

नैमिष टुडे/ सवाददाता

शाहजहांपुर पांच साल पहले 20 दिसंबर 2020 को आग की एक घटना को पुलिस ने हादसा मानकर बंद कर दिया था. अब DNA रिपोर्ट ने उस फाइल को फिर से खोल दिया है. जांच में सामने आया है कि जिस जले हुए अवशेष को पुलिस ने जानवर का बताकर नाले में फिंकवा दिया था वह 18 साल के अभिषेक का था. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

घटना थाना रोजा बस अड्डे की है. 19 दिसंबर 2020 की रात एक मोबाइल फोन की दुकान में आग लग गई थी. 20 दिसंबर की सुबह दुकान में जला हुआ अवशेष मिला था, जिसे कथित तौर पर जानवर का बता कर पुलिस ने फेंकवा दिया. पशु चिकित्सा अधिकारी ने जांच में बताया कि अवशेष इंसान के हैं. घटनास्थल से एक धातु का कड़ा और बेल्ट के टुकड़े भी मिले थे.

बरामद सामान से शव की पहचान अभिषेक यादव (18) के रूप में हुई. पिता राम अवतार ने बेटे के लापता होने पर थाना रामचंद्र मिशन में 15 फरवरी 2021 को गुमशुदगी दर्ज कराई थी. परिवार ने बताया कि अभिषेक 19 दिसंबर की रात से लापता था. रात में अभिषेक को नईम ने फोन कर बुलाया था, जिसके बाद विवाद हुआ था. परिजनों ने राजू और नईम पर हत्या करने का आरोप लगाया था.

पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजा जिसकी रिपोर्ट मैच हो गई है. परिजनों का कहना है कि इस पूरी घटना में उन्हें न्याय के लिए पांच साल तक इंतजार करना पड़ा. पुलिस कार्रवाई करने की बजाय लाश को जानवर का बताती रही. जानवर की लाश बताने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

सीओ सिटी पंकज पंत का कहना है कि थाना रामचंद मिशन पर अभिषेक निवासी थाना रामचंद्र मिशन बनाम नईम और राजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. 19 दिसंबर 2020 को अज्ञात कॉल आने के बाद अभिषेक घर से चला गया. उसी रात नईम की दुकान में आग लग गई थी. सुबह अधजला शव मिला था. थाना रोजा पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया था.

अभिषेक के पिता ने 15 फरवरी 2021 में थाना रामचंद्र मिशन में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था. थाना रोजा में कपड़े और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर शव की शिनाख्त अभिषेक के रूप में हुई है. मंगलवार को DNA रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि जली हुई लाश का DNA अभिषेक के माता-पिता से मेल खाता है. आग की घटना में युवक की हत्या की गई थी. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

The post शाहजहांपुर पुलिस ने जानवर का शव बताकर नाले में फिंकवाया, पांच साल बाद DNA ने उसे अभिषेक बताया appeared first on Naimish Today.

इंस्टाग्राम के चक्कर में टूटी लड़की की शादी, दूल्हे ने शादी से किया इनकार, जानिए क्या है? पूरा मामला!
शाहजहांपुर- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम के चक्कर में एक युवती की शादी टूट गई। दूल्हे का कहना है कि युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालती रहती है। सोशल मीडिया पर उसके अधिक एक्टिव रहने के कारण शादी से इनकार किया है। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि दूल्हे ने दहेज में कार की मांग की थी, कार न मिलने पर उसने शादी तोड़ दी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुल्हन ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट कर पुलिस से मदद मांगी है, जिसमें उसने आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हा स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर रहा है, जिसको देने की हैसियत हमारे परिवार की नहीं है। इसलिए शादी तोड़ दी गई।

आपको बता दें कि शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र की रहने वाली दुल्हन ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कहती है कि उसकी शादी 16 फरवरी को उन्नाव जनपद के रहने वाले एक लड़के के साथ होनी थी। खेत गिरवी रखकर परिवार वालों ने शादी की व्यवस्था की। लेकिन बाद में लड़के ने स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर दी। कार न मिलने पर लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके चलते अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। FIR में लड़की पक्ष ने बताया कि 10 अगस्त 2024 को सगाई और गोद भराई की रस्म हुई थी। यह कार्यक्रम उन्नाव जनपद के एक मंदिर में संपन्न हुआ था।

इसके बाद लड़की वालों ने शादी का इंतजाम किया। मैरिज लॉन आदि सब बुक कराए गए। 16 फरवरी को शादी होनी थी, लेकिन 15 फरवरी को दूल्हे ने फोन कर शादी से इनकार कर दिया। जिस पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं शाहजहांपुर पुलिस के अधिकारी ने फोन पर बात करते हुए बताया कि दारोगा विक्रम सिंह इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। विवेचना के दौरान लड़के पक्ष से बात होने पर बताया गया कि रिश्ता तय होने के बाद भी लड़की इंस्टाग्राम पर लगातार रील बनाकर डालती थी। इस रील पर लोगों के तरह-तरह के कॉमेंट्स आते थे, जिसको लेकर लड़के ने लड़की को कई बार मना किया लेकिन लड़की नहीं मानी। आखिरकार लड़के ने शादी से इनकार किया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें:- 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी,जेड श्रेणी सुरक्षा के साथ रेखा गुप्ता को मिली CM पद की जिम्मेदारी

The post इंस्टाग्राम के चक्कर में टूटी लड़की की शादी, दूल्हे ने शादी से किया इनकार, जानिए क्या है? पूरा मामला! appeared first on Naimish Today.

माई भारत स्वयंसेवकों द्वारा दीवाली विद माई भारत कार्यक्रम अंतर्गत चलाया गया स्वच्छ्ता अभियान
माई भारत स्वयंसेवकों द्वारा दीवाली विद माई भारत कार्यक्रम अंतर्गत चलाया गया स्वच्छ्ता अभियान

शाहजहांपुर,/ मेरा युवा भारत (माई भारत) अन्तर्गत एन वाई के शाहजहांपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में व व्यापार मंडल शाहजहांपुर के सम्मानित सदस्यों के सहयोग से दीवाली विद माई भारत कार्यक्रम अंतर्गत शहर के मुख्य बाजारो में स्वच्छ्ता अभियान चलाकर लोगों को आगामी त्योहारों के दौरान अपने आसपास साफ सफाई रखने और डस्टबिन के उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने माई भारत अंतर्गत कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी व्यापारियों, आमजनों व राहगीरों से स्वच्छ्ता के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया व सभी से बढ़ चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा लेने का भी आव्हान किया। उपस्थित जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि दीवाली विद माई भारत कार्यक्रम अंतर्गत आगामी तीन दिनों तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में मार्केट एरिया में स्वच्छ्ता, सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों को लेकर आमजन में जागरूकता व सेवा से सीखें थीम पर आधारित अस्पतालों में माई भारत स्वयंसेवकों द्वारा जरूरतमंद मरीजो की सहायता करना शामिल हैं। इसी क्रम में शहर के सबसे बड़े और व्यस्ततम बाजार बहादुरगंज व सदर बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ्ता के प्रति सभी व्यापारियों व आमजनों को जागरूक किया जा रहा है जिससे आगामी त्योहारों में सभी लोग सुगमता से स्वच्छ व सुंदर वातावरण में खरीददारी कर सकें और उत्साहपूर्वक त्योहार मना सकें। इस अवसर पर विभिन्न दुकानदारों को डस्टबिन भी उपलब्ध कराए गए और सभी से अपने आसपास के कूड़े को डस्टबिन में ही डालने का आग्रह किया गया। साथ ही माई भारत स्वयंसेवकों द्वारा मार्केट एरिया में घूमकर अन्य लोगों को भी स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक किया गया व स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित नमामि गंगे डी पी ओ विनय सक्सेना ने भी सभी को अपने स्वभाव व संस्कार में स्वच्छ्ता को अपनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश सिंह परिहार, व्यापार मंडल से कंचन गुप्ता, अशोक गुप्ता, लकी खान, पंकज टंडन, हिमांशु सक्सेना, वर्क एन जी ओ सदस्य फैज हुसैन, मोहम्मद उमैर, कामरान आकिल, नावेद रजी, सहित अन्य स्थानीयजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

The post माई भारत स्वयंसेवकों द्वारा दीवाली विद माई भारत कार्यक्रम अंतर्गत चलाया गया स्वच्छ्ता अभियान appeared first on Naimish Today.

विजय होने पर बंडा का करायेंगे चहुंमुखी विकास: विनय सिंह
विजय होने पर बंडा का करायेंगे चहुंमुखी विकास: विनय सिंह

बंडा, शाहजहांपुर। निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भी पूरे जोश के साथ मैदान में डटे हुए हैं। और चुनाव में विजय हासिल करने के रात दिन एक कर रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुर विनय सिंह पूरे दमखम के साथ मतदाताओं को साधने में लगे हुए हैं। विनय सिंह घर घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी विनय सिंह ने पसियापुर, चरनदास कालोनी, ब्रजपालनगर, धर्मापुर व रामनगर कालोनी में जाकर लोगों का आशीर्वाद लिया। और वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा सभी लोग चुनाव चिन्ह पानी की बोतल पर मुहर लगाकर उन्हें विजय बनायें। विनय सिंह का कहना है कि जनता को उनपर पूरा भरोसा है । इससे पहले भी उनके पिता ठाकुर कृपाल सिंह भी जनहित को लेकर कार्य करते रहे हैं। और वे भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर नगर पंचायत चुनाव में विजय होने पर वह भी जनता की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे। उनके घर के दरवाजे नगर की जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे। निर्दलीय प्रत्याशी विनय सिंह को नगर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विनय सिंह ने कहा चुनाव में वाकी प्रत्याशियों को जनता नकार कर उन्हें ही विजय बनायेंगी। नगर की समस्याओं का निदान कराने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

The post विजय होने पर बंडा का करायेंगे चहुंमुखी विकास: विनय सिंह appeared first on Naimish Today.

सफाई कर्मी के स्थान पर दूसरा ब्यक्ति काम करने की शिकायत पर सीधे होगा बर्खास्त : खन्ना
**सफाई कर्मी के स्थान पर दूसरा ब्यक्ति काम करने की शिकायत पर सीधे होगा बर्खास्त : खन्ना **

–सफाई कर्मी सफाई करें या इस्तीफा दे, या कार्रवाई के लिए तैयार रहे : खन्ना

शाहजहाँपुर। विकास खण्ड भावलखेड़ा में प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक के दौरान कैविनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि ग्राम प्रधानों व सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से गाँवों में सफाई व्यवस्था ठप रहती है। उन्होंने कहा गांवों में सफाई कर्मी आते नही है अगर आते है तो लेट आते है और जल्दी चले जाते है। जिससे गांवों में गंदगी के अंबार लगे हुए है गांवों में कूड़ा निस्तारण की भी कोई योजना नही बनाई गई है जगह जगह कूड़े के ढेर लगे दिखाई पड़ते है उन्होंने कहा उन्हें शिकायत मिल रही है कि सफाई कर्मचारियों ने अपने स्थान पर मजदूरों को लगा रखा है ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें प्रधानों व बीडीसी मेम्बरों का सहयोग आवश्यक है।

The post सफाई कर्मी के स्थान पर दूसरा ब्यक्ति काम करने की शिकायत पर सीधे होगा बर्खास्त : खन्ना appeared first on Naimish Today.