उत्तराखंड Archives - Naimish Today

उत्तराखंड में होटल में फर्जी आईडी देने पर सख्त कार्रवाई, BNS की धारा 319(2) के तहत हो सकता है मुकदमा
उत्तराखंड में होटल में फर्जी आईडी देने पर सख्त कार्रवाई, BNS की धारा 319(2) के तहत हो सकता है मुकदमा

नैमिष टुडे/सवाददाता

हरिद्वार। धार्मिक नगरी हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। यदि कोई व्यक्ति होटल, गेस्ट हाउस या लॉज में कमरा लेते समय फर्जी पहचान पत्र (आईडी) या किसी अन्य व्यक्ति की आईडी का उपयोग करता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2) के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में होटल में गलत पहचान देकर ठहरने के मामलों की शिकायतें सामने आई हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गलत पहचान दिखाकर कमरा लेना धोखाधड़ी और व्यक्ति का प्रतिरूपण (Impersonation) की श्रेणी में आता है, जो अब दंडनीय अपराध है।

धारा 319(2) बीएनएस के तहत यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत पहचान प्रस्तुत कर लाभ प्राप्त करता है या किसी को गुमराह करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, जुर्माना अथवा कारावास तक का प्रावधान है।

प्रशासन ने होटल संचालकों को भी निर्देश दिए हैं।

The post उत्तराखंड में होटल में फर्जी आईडी देने पर सख्त कार्रवाई, BNS की धारा 319(2) के तहत हो सकता है मुकदमा appeared first on Naimish Today.

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं आईजीआरएस की मण्डलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई

विष्णु सिकरवार

आगरा।  को मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर स्थित लघु सभागार में मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम आईजीआरएस की समीक्षा में प्रभारी व अपर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि आईजीआरएस में चारों जनपदों की रैकिंग में गिरावट आई है। मथुरा में दो डिफाॅल्टर जबकि आगरा में एक डिफाॅल्टर संदर्भ हैं। शिकायत निस्तारण के फीडबैक में 24 प्रतिशत ही संतुष्ट हैं। एडीए, आरटीओ, डीएम ऑफिस, एमवीडीए, संयुक्त शिक्षा माध्यमिक के आईजीआरस संदर्भों के निस्तारण में सबसे ज्यादा नकारात्मक फीडबैक प्राप्त हुआ है।

आईजीआरएस में आगरा मण्डल की खराब स्थिति को लेकर आयुक्त महोदय ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी नोडल व मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस सन्दर्भों के निस्तारण में गंभीरता बरती जाए। निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता से बात की जाए, मौके पर संबंधित अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाए। फीडबैक भी लिया जाए। अगर नकारात्मक फीडबैक मिलता है तो शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने का प्रयास किया जाए। जिन विभागों में ज्यादा नकारात्मक फीडबैक मिले हैं अथवा जिन संदर्भों में संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात नहीं की गयी है, उनमें आयुक्त महोदय द्वारा चेतावनी दी गयी कि अगर अगली बैठक में शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात न करने की रिपोर्ट मिली तो संबंधित अधिकारी का वेतन रोक दिया जाएगा और भविष्य में लापरवाही बरतने पर उसके खिलाफ शासन में शिकायत की जाएगी।

बैठक में कर करेत्तर की समीक्षा की गयी। वाणिज्य कर में जनपद फिरोजाबाद की प्रगति कम रही। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन में आगरा, परिवहन और खनिज में मैनपुरी में कर वसूली बेहद कम रही। वहीं विविध देय में मथुरा को छोड़कर अन्य जनपदों की प्रगति अच्छी रही जबकि आबकारी में निर्धारित माह लक्ष्य के अनुरूप चारों जनपदों ने अच्छी प्रगति की। विद्युत विभाग में९ मथुरा ने पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति की। आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि जिन मदों में कर वसूली बेहद कम हुई है, उन सभी में मासिक लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अच्छी प्रगति के प्रयास किए जाएं और जनपदों की रैकिंग में सुधार लाया जाए।

बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्रीमती कंचन शरन, जिलाधिकारी आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी, जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी सिंह, आरटीओ अरुण कुमार, सभी अपर जिलाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

The post  appeared first on Naimish Today.

नोएडा पुलिस के सामने सपेरे ने खोला जहर का राज : Elvish Yadav की बढ़ी मुसीबत! तबीयत खराब
नोएडा / यूट्यूबर एल्विश यादव मामले में पांच आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया है। हालांकि, नोएडा पुलिस एल्विश यादव और गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव का आमना-सामना नहीं करवा पाई। इस बीच, एल्विश यादव को लेकर एक खबर सामने आई है। एल्विश यादव को दो बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था, एक बार वो पूछताछ में शामिल होने कोतवाली 20 पहुंचे, लेकिन दूसरे नोटिस में पुलिस को अपनी मेडिकल रिपोर्ट भेजकर पूछताछ में शामिल नहीं हुए।

पुलिस ने दो दिनों में कई सबूत जुटाए

कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल यादव को गुरुग्राम, फरीदाबाद और दिल्ली के फार्म हाउस पर लेकर गई। जहां पार्टी ऑर्गनाइज की जाती थी। साथ ही राहुल ने जहर का राज खोला दिया है। राहुल ने पुलिस को बताया कि वह किस तरह से सांपों को सभी की निगरानी से बचाकर पाटियों में पहुंचता था। जिन रास्तों से पार्टियों में पहुंचा जाता था, पुलिस ने उसे वेरिफाई किया है। माना जाना जा रहा था कि पुलिस एल्विश यादव और गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने इन दोनों का आमना-सामना करवाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। इसके बावजूद दो दिनों में कई सबूत जुटाए गए हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला

भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की। इसी दौरान पांच आरोपी पकड़े गए। पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले थे। उनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहा सांप और एक रैट स्नेक शामिल है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एल्विश यादव की पार्टी में सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे। इसके बाद अब 49 कोतवाली पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी।

The post नोएडा पुलिस के सामने सपेरे ने खोला जहर का राज : Elvish Yadav की बढ़ी मुसीबत! तबीयत खराब  appeared first on Naimish Today.