
आगरा , राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी महानगर द्वारा लेखिका मंच का हुआ शुभारंभ
विष्णु सिकरवार
आगरा। पूर्वी महानगर आगरा के बेलनगंज नगर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा लेखिका मंच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सामूहिक गीत,संगठन मंत्र एवं दीपप्रज्वलन से हुआ।
समति परिचय विभाग संपर्क प्रमुख मीनाक्षी ऋषि जी के द्वारा किया गया। इसके उपरांत लेखिकाओ द्वारा रचनाएं प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात मुख्यतिथि अंतरराष्ट्रीय कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ शशि तिवारी का उद्वोधन हुआ। जिन्होंने अपने ओजस्वी स्वर में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रोत रचनाओं को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रम मुग्ध कर दिया। जिला शारीरिक प्रमुख रति जी द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्यवक्ता आगरा विभाग कार्यवाहिका श्रुति सिंघल का वक्तव्य हुआ, श्रुति सिंघल ने अपने नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल के माध्यम से इस मंच के गठन में योगदान दिया है। जिससे समिति द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके।
श्रुति सिंघल ने अपने वक्तव्य में कहा कि साहित्य समाज और राष्ट्र का दर्पण है, और साहित्यकारों का महत्वपूर्ण दायित्व है कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में देश प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि साहित्यकारों को अपनी कृतियों में देशभक्ति और सामाजिक मूल्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि वे समाज को सकारात्मक दिशा में प्रभावित कर सकें।
इस प्रकार, साहित्यकारों का दायित्व है कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को प्रेरित और मार्गदर्शन करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ बीना शर्मा द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कहा स्त्री परिवार और समाज ही नहीं राष्ट्र का भी केंद्र है।
जब वह वर्षों की बूंद की भांति घर से निकलती है तो अंत में सीप के मोती की तरह स्वयं को परिष्कृत करती है। इसलिए वह निर्भय हो सभी जिम्मेदारियां को निभाते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास भी करें।
कार्यक्रम में प्रात सेवा प्रमुख दुर्गेश शर्मा, महानगर कार्यवाहिका मीना गुप्ता,पश्चिम महानगर कार्यवाहिका प्रीति सिंह, विभाग निधि प्रमुख संगीता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ सुषमा सिंह, डॉ अजुला चौहान, डॉ आभा चतुर्वेदी, विजया तिवारी, डॉ सुकेशनी दीक्षित,अनुपमा दीक्षित, डॉ उषा गिलजी ,डॉ शशि गुप्ताजी ,सुधा वर्मा, कृष्णा दत्ताचार्य द्वारा गद्य और पद्य शैली में देश भक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं प्रस्तुत की गई। साथ ही सभी लेखिकाओं ने समिति से जुड़ने के विषय में मुख्य वक्ता के समक्ष अपने प्रश्न रखें।
धन्यवाद ज्ञापन भावना वरदान शर्मा द्वारा दिया गया।
कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।