
उत्तर प्रदेश आगरा , रहनकलां में नगरकोट माता मंदिर के परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से मंदिर निर्माण, घाट और नवनिर्मित हाल का मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया लोकार्पण
किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 96 करोड़ की लागत से समोगर पर बनेगा पूल, सौ करोड़ की लगात से कुबेरपुर गांव पर बनेगा अंडरपास और रहनकलां पर लगेगी गुहराज निषाद की प्रतिमा – मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
विष्णु सिकरवार
आगरा। जनपद की तहसील एत्मादपुर के अन्तर्गत गांव रहनकलां में नगरकोट माता मंदिर के परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से मंदिर निर्माण, घाट और नवनिर्मित हाल का लोकार्पण मा0 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा सर्वाधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए चरणवद्ध तरीके से कार्य भी कर रही है। एत्मादपुर को पर्यटन मंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 96 करोड़ की लागत से समोगर पर पुल का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होगा इसके साथ ही सौ करोड़ की लगात से कुबेरपुर गांव पर अंडरपास भी बनाया जायेगा। मंत्री जयवीर सिंह ने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए धर्मार्थ एवम् संस्कृति विभाग से निषाद राज की विशाल प्रतिमा लगाये जाने की घोषणा की।
मा0 केंद्रीय पशुधन, दुग्ध, मत्स्य एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अपने सम्बोधन में निषाद राज केवट की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लोगों को उनके आदर्शो से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने भगवान श्री राम को भी नौका पार कराई थी। उन्होंने मा0 पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष संस्कृति विभाग की ओर से एत्मादपुर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा आगरा में एकलव्य स्टेडियम पर एकलव्य की मूर्ति लगाने के लिए भी आग्रह किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनमानस द्वारा कन्या महाविद्यालय व निषाद राज की विशाल प्रतिमा तथा स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से यमुना एक्सप्रेसवे पर गेट बनवाने के लिए मा0 मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा गया।
उक्त अवसर पर प्रधान पति केशव वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर निषाद, टीकम सिंह तोमर, रामबाबू वर्मा, हरिओम यादव ( तिरंगा ), नत्थू काका, प्रदीप शर्मा, सुनील वर्मा, रवि वर्मा, अमर सिंह, चरन सिंह, सूबेदार वर्मा, नरेंद्र सिकरवार, बुद्धसैन नेताजी, राजेंद्र डॉक्टर, ओमप्रकाश मास्टर आदि लोग थे। अध्यक्षता जनक सिंह के द्वारा और संचालन हरिओम बघेल के द्वारा किया गया।