
विष्णु सिकरवार
आगरा। थाना किरावली पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर दस इंटरनेशनल साइबर ठगों को पकड़ा है। पकड़े गए गिरोह में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह आगरा से सिम खरीदकर दिल्ली भेजता था। वहां से दुबई और थाईलिंड में सिम की सप्लाई होती थी। अभियुक्त आगरा के अलावा हरियाणा और एमपी के रहने वाले हैं। फर्जी बैंक एकाउंट्स से अब तक करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका है।
डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दक्षिणी बाईपास से गिरोह को पकड़ा गया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह लोग 50 रुपये का सिम 500 रुपये में खरीदते थे। जिसे दिल्ली में अपने साथी को बेच देते थे। वहां से 1500 रुपये में फ्लाइट से दुबर्ड भेजते थे। दस हजार रुपये का हर सदस्य का चालू खाता खोला जाता था। सिम के जरिए दुबई और थाईलैंड में साइबर फ्राड किया जाता था।
पुलिस ने बरामद किए 420 सिम
पुलिस ने आरोपियों के पास से 420 सिम,सात मोबाइल,चार बाइकें,दो पासपोर्ट, 45 चेकबुक, 54 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी आगरा, हरियाणा और एमपी के हैं। जांच में मिली जानकारी जिन एकाउंटस की जानकारी मिली है, उन्हें सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फर्जी बैंक खातों से अब तक करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन हो चुके हैं। जांच में 29 लोगों के नाम सामने आए
विदेशों तक फैले हैं तार
पुलिस का कहना है कि गिरोह के तार विदेशों तक फैले हुए हैं। पुलिस की कई टीमें लगातार इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई हैं। जल्द ही गैंग के बाकी सदस्य भी गिरफ्तार किए जाएंगे। पुलिस का प्रयास है कि दुबई में बैठा इस गैंग का सरगना भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।