खास ख़बर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के ऐलान से विपक्ष को झटका लगा है। झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।झामुमो की घोषणा के बाद कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ रिश्तों पर विचार करने के लिए शुक्रवार को रांची में बैठक बुलाई है। इसमें राजनीतिक हालत पर चर्चा होगी। करीब एक माह में यह दूसरा मौका है, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस को झटका दिया है।राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एकतरफा निर्णय करते हुए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी थी। जबकि इस सीट पर कांग्रेस अपनी दावेदारी जता रही थी। उस वक्त भी कांग्रेस ने अपने तेवर दिखाए थे, पर गठबंधन बरकरार रहा।