40वर्षीय महिला की डूबने से मौत तीन दिन बाद गन्ने के खेत में उतराते हुए मिला शव

40वर्षीय महिला की डूबने से मौत

तीन दिन बाद गन्ने के खेत में उतराते हुए मिला शव

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे संवाददाता

सकरन(सीतापुर)। थाना क्षेत्र रेउसा के ग्राम देवतापुर के मजरा मोइयापुरवा में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को एक लापता महिला का शव गांव के उत्तर दिशा में स्थित तालाब के निकट गन्ने के खेत में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोइयापुरवा निवासी उपमा (40 वर्ष), पत्नी मूलेराम, बीते बुधवार, 14 अक्टूबर को घर से पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनो ने महिला की काफी खोजबीन की लेकिन कही भी पता नहीं चला। आज दिनांक 16/10/26 को सुबह 6:30 बजे ग्रामीणों ने शव को देखा तो परिजनों को बताया परिजन मौके पर जाकर देखा तो गांव के उत्तर दिशा में तालाब के पास स्थित गन्ने के खेत में उनका शव मिला।
मृतका के दो बच्चे हैं।परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, उपमा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार बिसवां क्षेत्रीय लेखपाल व थाना अध्यक्ष रेउसा हनुमंत लाल तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें