जलालपुर समाधान दिवस में 67 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण

जलालपुर समाधान दिवस में 67 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण

नैमिष टुडे ब्यूरो/ अम्बेडकरनगर
जलालपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान कुल 67 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस की अध्यक्षता नवागत उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर तहसीलदार शिव प्रकाश यादव, नायब तहसीलदार हरिराम गौतम, न्यायिक तहसीलदार हूबलाल और क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें