परीक्षा का दिया हवाला, व्यवस्थापक ने बीएसए के आदेश का नहीं किया अनुपालन, सवालों पर नहीं दिया जवाब

बीएसए के आदेश को ठेंगा! बंदी के बावजूद खुला रहा निजी स्कूल

दोमुंहा के श्री साईं बाबा शिक्षण संस्थान में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को नहीं मिली छुट्टी, रोजाना की तरह खुला रहा स्कूल

परीक्षा का दिया हवाला, व्यवस्थापक ने बीएसए के आदेश का नहीं किया अनुपालन, सवालों पर नहीं दिया जवाब

सुल्तानपुर। जिले में शुनिवार को कक्षा एक से आठ तक के सरकारी और अर्धसरकारी शिक्षण संस्थानों में अवकाश के आदेश के बीच भदैया ब्लॉक के दोमुंहा के पास संचालित श्री साईं बाबा संस्थान खुला रहा। जिले के अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बंद रहे, लेकिन इस संस्थान में छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। इससे जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के आदेशों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जाता है कि बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने कक्षा एक से आठ तक के सरकारी और अर्धसरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद श्री साईं बाबा संस्थान में कक्षाएं संचालित होने की बात सामने आई। विद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए छुट्टी नहीं की गई। परीक्षा के नाम पर आदेश की धज्जियाँ उड़ाई गई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश का आदेश जारी किया गया था, तो संबंधित विद्यालय को खोलने की अनुमति किसने दी? क्या निजी शिक्षण संस्थान सरकारी आदेशों से अलग अपना निर्णय ले सकते हैं? विद्यालय खुलने के कारण अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजना पड़ा।
इस संबंध में संस्थान के व्यवस्थापक दीपू तिवारी से बात की गई तो उन्होंने विद्यालय खुला होने की बात स्वीकार की। जब उनसे पूछा गया कि बीएसए के आदेश के बावजूद विद्यालय खोलना उचित है या नहीं, तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि बच्चे अपने आप स्कूल चले आए हैं। हालांकि, स्कूल पहुंचे बच्चे बस से ही पहुंचे है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराते हैं या नहीं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें