
महेशगंज थाने क्षेत्र के गुजवर गांव में दुकान की दीवार में सेंध लगाकर लाखों का सामान चोरी
प्रतापगढ़, बाबागंज।सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए अज्ञात चोर
कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के गुजवर गांव निवासी शमीम पुत्र शरीफ की दुकान में शनिवार रात सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 अक्टूबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और उसी रास्ते से दुकान के अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखे करीब 25000 रुपये नकद, चार पैकेट रेडबुल, सिगरेट समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
पीड़ित का थाना क्षेत्र के गुजवर गांव के तेलियर गंज मोहल्ले मे दुकान है।
पीड़ित को सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई।
दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है।
पीड़ित ने 11 अक्टूबर को थाने में घटना की लिखित सूचना दी।
पीड़ित ने स्थानीय थाने से मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने की मांग की है।