माता वैष्णो देवी की दिव्य ज्योति भव्य जुलूस के साथ पहुंची वार्ड बेहटी, अखंड दीप प्रज्वलित कर शुरू होगी दुर्गा पूजा

माता वैष्णो देवी की दिव्य ज्योति भव्य जुलूस के साथ पहुंची वार्ड बेहटी, अखंड दीप प्रज्वलित कर शुरू होगी दुर्गा पूजा

महमूदाबाद, सीतापुर।
महमूदाबाद कस्बे के वार्ड बेहटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही हैं। इसी क्रम में माता वैष्णो देवी से लाई गई दिव्य ज्योति को मां संकटा देवी मंदिर से भव्य जुलूस के साथ वार्ड बेहटी लाया गया।
मान्यता और परंपरा के अनुसार, इसी दिव्य ज्योति से अखंड दीप प्रज्वलित कर नौ दिनों तक चलने वाली दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया जाता है। दिव्य ज्योति के आगमन पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
वार्ड बेहटी में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें