
कार व टेंपो की आमने-सामने टक्कर कई लोग गंभीर रूप से घायल
30 वर्षीय युवक की हालत नाजुक मौके पहुंची 108 एम्बुलेंस
विकास मिश्रा/नैमिष टुडे
सकरन/सीतापुर
थाना सकरन क्षेत्र के सकरन मार्ग पर उमरा कला गांव के पास कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बीरेंद्र मौर्या पुत्र सेवक राम (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, युवक ऑटो में सवार था । टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के दाहिने पैर में गंभीर अंदरूनी चोट आई है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी आंतरिक चोटें आई हैं।
घटना देख मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही *एंबुलेंस संख्या UP32 FG 2797* को केस असाइन किया गया। एंबुलेंस पायलट *रजनीश कुमार* और ईएमटी *देवी दयाल वर्मा* तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस में शिफ्ट किया।
रास्ते में मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो ईएमटी देवी दयाल वर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस विभाग के *डॉ. रस्तोगी* से फोन पर सलाह ली और मरीज को एंबुलेंस में ही फर्स्ट एड दिया। जिसके बाद घायल को *सीएचसी सांडा* में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
समय पर मदद मिलने पर परिजनों और अटेंडर ने 108 एंबुलेंस सेवा के पायलट और ईएमटी की सराहना की।