
खबर का असर: कुंडा-जेठवारा मार्ग पर पैचिंग शुरू, गड्ढों से मिलेगी राहत!
महेशगंज थाने के सामने गड्ढे में गिरकर चोटिल हुआ था राहगीर, भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने PWD अधिकारियों से उठाया था मुद्दा
कुंडा/प्रतापगढ़। कुंडा-जेठवारा मार्ग पर गड्ढों से परेशान राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क के गड्ढों को भरने के लिए पैचिंग का काम शुरू करा दिया। महेशगंज थाने के सामने गड्ढे में गिरकर एक राहगीर के चोटिल होने के बाद सड़क की बदहाली का मुद्दा उठा था।भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने PWD अधिकारियों से वार्ता कर सड़क की मरम्मत की मांग की थी। अधिकारियों ने बरसात के बाद पैचिंग कराने का आश्वासन दिया था। अब काम शुरू होने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।अब सवाल—पैचिंग कितनी टिकाऊ होगी? गड्ढे भरने के साथ सड़क की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी है, ताकि राहगीरों को बार-बार उसी समस्या का सामना न करना पड़े।