ओझला में व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

ओझला में व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़।  सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा ओझला निवासी अनूप गुप्ता के बड़े पिताजी के निधन की सूचना पर व्यापारी नेता रवि गुप्ता बुधवार को उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान रवि गुप्ता ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

रवि गुप्ता के साथ मुन्ना पाल धनगर भी मौजूद रहे। परिजनों ने सांत्वना देने के लिए आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। व्यापारी नेता ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें