मां भद्रकाली धाम से माता का चांदी का मुकुट चोरी, 13 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

 

मां भद्रकाली धाम से माता का चांदी का मुकुट चोरी, 13 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

प्रतापगढ़ / बाबागंज: आस्था पर बड़ा आघात। विकासखंड बाबागंज मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर से माता रानी का चांदी का मुकुट चोरी हो गया और 13 दिन बीत जाने के बाद भी संग्रामगढ़ पुलिस एक सुराग तक नहीं जुटा पाई है। पुलिस की इस लापरवाही से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

 

क्या है पूरा मामला

ग्रामीणों और तहरीर के अनुसार 25 सितंबर 2026 को दोपहर बाद अज्ञात चोर मंदिर के गर्भगृह से मां भद्रकाली का चांदी का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

सबसे बड़ा सवाल

मंदिर परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई। सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी खुलासा न होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के दिन से ही लगातार थाने के चक्कर लगाए जा रहे हैं, लेकिन संग्रामगढ़ पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

ग्रामीणों की मांग – जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और माता का मुकुट बरामद किया जाए, नहीं तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें