
पांच दिवसीय पुजारी प्रशिक्षण वर्ग नैमिष में हुआ सम्पन्न
नैमिषारण्य
नैमिषारण्य तीर्थ स्थित सत्संग भवन में आयोजित पांच दिवस पुजारी प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हों गया । विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत द्वारा आयोजित इस वर्ग में हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों से आये प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया ।
समापन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया । प्रथम सत्र ने आचार्य रामलखन ने प्रशिक्षुओं को नवग्रह पूजन एवं नवीन वाहन पूजन संबंधी विधि का वर्णन किया । द्वितीय सत्र में प्रांत मठ मंदिर पुरोहित आयाम के प्रमुख डॉ उमेश पांडेय, प्रांत सह मंत्री अविनाश मिश्र, प्रांत युवा संत संपर्क प्रमुख महंत विवेक शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष सुनीत पांडेय, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख महंत सुरेश अवस्थी ने सनातन धर्म में आचार्यो, पुजारियों की महत्ता पर प्रकाश डाला । डॉ उमेश पांडेय ने कहा कि नैमिष की पवित्र भूमि में आयोजित यह सत्र संगठन का प्रयागराज कुंभ के बाद प्रथम वर्ग है, यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है, । उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में यह प्रशिक्षु सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए नींव की ईंट बनेंगे । इस अवसर पर विभाग मंत्री उत्तम सिंह, विभाग संयोजक अनुज भदौरिया, जिला कार्याध्यक्ष प्रमोद सिंह, विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, अरविंद, जिला संयोजक शिवम अर्कवंशी, नगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय, नगर मंत्री आनंद तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।