
भयहरण नाथ धाम में प्रबंध समिति की बैठक 6 सितंबर को
सावन मेले की होगी समीक्षा, आगामी कार्ययोजना पर बनेगी रणनीति
प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडवकालीन भयहरण नाथ धाम में रविवार, 6 सितंबर को प्रबंध संस्था भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बीते सावन मास के मेले की व्यवस्थाओं और आयोजन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और धाम के विकास को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि बैठक में भयहरण नाथ धाम में प्रस्तावित विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही धाम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम को लेकर चर्चा की जाएगी और आवश्यक पहल की जाएगी।उन्होंने बताया कि धाम में होने वाले नियमित पारंपरिक कार्यक्रमों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी विचार-विमर्श किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लेकर उनके क्रियान्वयन की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।